दुर्ग नगर में पूज्य
गुरुदेव खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. के
दर्शनार्थ बाहर से पधारने वाले संघों व श्रावकों का तांता लगा हुआ है। विशेष रूप
से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल व वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय
कोषाध्यक्ष श्री मोतीलालजी वोरा पूज्यश्री के दर्शनार्थ पधारे। उनके साथ उनके
सुपुत्र विधायक श्री अरूणजी वोरा उपस्थित थे।
श्री वोराजी ने पूज्यश्री
से वर्तमान स्थितियों पर वार्तालाप किया। पूज्यश्री ने वासक्षेप डालकर आशीर्वाद
प्रदान किया।